4 मई को जिले में आयेगी महिला आयोग सदस्य, पीड़ित महिलाओ की सुनेगी समस्याये

मऊ (ब्यूरो)सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग मानव अधिकार भवन लखनऊ, जनपद मऊ में माह के प्रत्येक प्रथम बुधवार को मा0 सदस्य श्रीमती डा0 सुमित्रा यादव द्वारा महिला उत्पीड़न की रोक-थाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु दिनांक 04 मई,2016 को प्रातः 11:00 बजे महिला उत्पीड़न के प्रकरण के निस्तारण हेतु नगर पालिका कम्युनिटी हाल, बकवल पर बैठक का आयोजन किया गया है। अतः सम्बन्धित महिलाएॅ दिनांक 04 मई,2016 को उपस्थित होकर अपनी समस्या बता सकती है।उक्त आशय की जानकारी नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ द्वारा दी गयी। पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय के लिए समय से पहुचे।

LIVE TV