29M followers पुरे होने की ख़ुशी पर जन्नत ज़ुबैर ने किया ज़बरदस्त Dance, देखें- वीडियो

बहुत ही छोटी उम्र में काफी लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के लिए आये दिन अपनी फोटो व वीडियो शेयर करती हैं। इसी बीच जन्नत ने एक और डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि इस वक्त काफी चर्चा में है। दरअसल, जन्नत ने इंस्टाग्राम पर 29 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी में अपने फैन्स के लिए यह डांस वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में जन्नत जुबैर बड़े ही किलर अंदाज में अंग्रेजी गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस वीडियो पर फैन्स ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जन्नत के फैन्स 29 मिलियन फॉलोअर्स होने के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। वीडियो को अभी तक 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। सबसे पहले वे साल 2009 में कलर्स के शो ‘फुलवा’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया था। जन्नत इस समय टीवी की सबसे कम उम्र हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं।

LIVE TV