देश

14 हजार फीट की ऊंचाई पर फंसे 24 पर्यटक, भारतीय सेना ने किया शानदार रेस्क्यू

जम्मू-कश्मीर के सनशाइन पीक पर 14 हजार फीट की ऊंचाई पर 24 पर्यटक खराब मौसम और बर्फीले हालात में फंस गए थे। एक निजी हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वे वहां फंस गए और तेज कोहरे के कारण स्थिति और खतरनाक हो गई थी।

भारतीय सेना के चिनार वॉरियर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस, बारामूला प्रशासन और गुलमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी के संयुक्त प्रयास से सभी 24 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सेना के एविएशन पायलटों ने बेहद प्रतिकूल मौसम और खराब विजिबिलिटी में कई सॉर्टी मारकर इस मुश्किल ऑपरेशन को सफल बनाया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी भी पर्यटक की जान को कोई खतरा नहीं हुआ। अधिकारियों ने सेना के त्वरित और समन्वित प्रयास की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button