2024 ओलम्पिक खेलों में रोम नहीं होगा शामिल, पेरिस की दावेदारी मजबूत

2024 ओलम्पिक पेरिस। फ्रांस की ओर से 2024 ओलम्पिक खेलों की दावेदारी के सह-अध्यक्ष टोनी एस्टांगुएट ने कहा कि खेलों की दावेदारी की दौड़ से रोम के नाम वापस लेने की संभावना से पेरिस की दावेदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 10 दिन पहले रोम की मेयर वर्जीनिया रागी ने 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के लिए इटली की दावेदारी पर आपत्ती जताई।

वर्जीनिया ने इस आपत्ती के पीछे वित्तीय और भ्रष्टाचार के जोखिमों का हवाला दिया था। रोम की मेयर ने कहा, “इतनी बड़ी प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए काफी बड़े स्तर पर निवेश और लागत की जरूरत है और यह कर्ज में डूबे शहर के लिए संभव नहीं।”

क्‍या है पूरा मामला

एस्टांगुएट ने हालांकि, वर्जीनिया के वित्तीय समस्या को एक बड़ी चिंता का कारण मानने से इनकार कर दिया। ओलम्पिक खेलों में तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुके एस्टांगुएट ने कहा, “हमारी कोई वित्तीय समस्याएं नहीं हैं। यह संभव नहीं।”

एस्टांगुएट ने कहा, “पेरिस 2024 की दावेदारी के पीछे एक सबसे बड़ा तथ्य यह है कि हमारे पास खेलों के लिए जरूरी 95 प्रतिशत पहले ही मौजूद हैं। हमारे पास केवल एक एक्वेटिक सेंटर नहीं है। इसलिए, हम बड़े बजट के बारे में नहीं कह सकते।”

उन्होंने कहा कि यह पेरिस चौथी बार दावेदारी कर रहा है और शहर ने शुरुआत से ही हार नहीं मानी है। वह खेल में निवेश करना जारी रखेंगे और इसलिए, उनके पास वेलोड्रोम है।

पेरिस ने 1990 और 1924 में ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया था। एस्टांगुएट ने कहा कि पिछले दो साल में शहर में 40 से अधिक बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) अगले साल 13 सितम्बर को 2024 ओलम्पिक खेलों के मेजबान देश के लिए वोट देगी।

LIVE TV