दुर्गा पूजा के दौरान मम्मी संग आराध्या की क्यूट तस्वीरें हो रहीं वायरल
मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ कई खास मौकों पर देखी जाती हैं। फिर चाहे वह कोई अवार्ड शो हो या पूजा। मम्मी बेटी की ये प्यार सी जोड़ी कई मौकों पर साथ देखने को मिलती है। हाल ही में ऐसा नजारा एक बार फिर देखने को मिला। दशहरे पर ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ कैमरे में कैद हुई हैं।
बीते दिन दशहरे के मौके पर आराध्या खार स्थित रामाकृष्णा मठ में बेटी आराध्या संग ऐश्वर्या पूजा करती नजर आईं। इस मौके पर दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों मां बेटी ट्रेडिशनल ड्रेस में थीं।
यह भी पढ़ें: प्यार के ‘दर्मियां’ आई दूरियों को बखूबी दर्शाता शेफ का नया गाना
यह भी पढ़ें:रामानंद की परपोती ने राम के दिन को भी नहीं छोड़ा, हुईं टॉपलेस
एक ओर जहां ऐश्वर्या मल्टीकलर साड़ी में थीं वहीं क्यूट आराध्या पिंक कलर की लहंगा चोली में बेहद प्यारी लग रही थीं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें बुरी तरह वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर किसी को भी उनसे प्यार हो जाएगा। आराध्या की अमूमन सभी तस्वीरें लोगों का मन मोह लेती हैं।