उत्तर प्रदेशसीतापुर

सीतापुर में तेज आंधी-तूफान से छत गिरने का हादसा, 19 वर्षीय युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव क्षेत्र के टिल्ला मजरा कल्याणपुर गांव में सोमवार देर शाम तेज आंधी-तूफान ने एक बन रहे मकान की छत गिरा दी। इस हादसे में 19 वर्षीय प्रदीप उर्फ नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 23 वर्षीय बड़ा भाई पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों भाई मजदूरी करके घर लौटे थे। पानी पीने के बाद नहाने जा रहे थे, तभी रात करीब 8:20 बजे अचानक तेज तूफान आया और अधबने मकान की छत उनके ऊपर गिर गई। प्रदीप मलबे में दबने से मौके पर ही मारा गया। पवन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

लेखपाल दीपांकर मौके पर पहुंचे और परिजनों को दैवीय आपदा के अंतर्गत आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button