12वीं क्लास में हो गए थे फेल, गर्लफ्रैंड की शर्त ने बदली किस्मत और बन गए IPS

कहानी है IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की। मनोज जो 12वीं की कक्षा में फेल हो गए थे। लेकिन, इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और देश की सबसे कठीन मानी जाने वाली परीक्षा को पास कर IPS बने। ऐसे उनकी इस सफलता की कहानी हर कोई जानना चाहता है।

12वीं क्लास में हो गए थे फेल, गर्लफ्रैंड की शर्त ने बदली किस्मत; जानिए इस IPS अधिकारी की कहानी

मनोज मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले हैं। जिन्हों बचपन से ही IAS अधिकारी बनने का सपना देख रखा था। लेकिन दुर्भाग्यवश 9वीं और 10वीं क्लास में उन्हें थर्ड डिविजन मिली और 12वीं क्लास में वह फेल हो गए। 12वीं क्लास में मनोज हिंदी के अलावा सभी सबजेक्ट्स में फेल हो गए। हालांकि कई असफलताएं मिलने के बावजूद भी मनोज ने हार नहीं मानी और खुद पर भरोसा करते रहे और देश के सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी में जुट गए।

आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा दिया

मनोज के जीवन पर आधारित एक किताब भी लिखी गई है। जिसका नाम है ‘ट्वेल्थ फेल’। इसमें उन्होंने बताया है कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने ग्वालियर में टेंपो भी चलाया। उनके घर के हालात इतने ज्यादा बुरे थे कि उनके घर पर छत तक नहीं थी। इस कारण उन्हें भिखारियों के साथ भी सोना पड़ता था। लेकिन उनके कड़े संघर्ष ने उन्हें आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा दिया। उन्होंने दिल्ली में लाइब्रेरी कम चपरासी की नौकरी की। इस दौरान उन्होंने गोर्की और अब्राहम लिंकन से लेकर मुक्तबोध जैसे कई बड़े लोगों के बारे में पढ़ा और उनके द्वारा किए काम को बखूबी समझा। इन किताबों को पढ़कर उन्होंने जिंदगी के असल पहलुओं को समझा।

जब मनोज को लड़की से हुआ था प्यार

ये दौर की बात है जब मनोज 12वीं के छात्र थे और उस दौरान उन्हें वहीं की 12वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की से प्यार हो गया। लेकिन वह कभी उसके सामने अपने प्यार का इजहार नहीं कर सके। उन्हें डर था कहीं लड़की 12वीं फेल समझकर उनके प्यार को ठुकरा न दे। लेकिन बाद में उन्होंने हिम्मत बांधी और लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया। उन्होंने लड़की को प्रपोज करते हुए कहा कि तुम हां करो और साथ दो तो मैं पुरी दुनिया को पलट दूंगा। इसके बाद मनोज ने कड़ी मेहनत की और सारी बातें सच कर दिखाईं। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी और सफलता हासिल की। वह साल 2005 बैच के महाराष्ट्र कैडर से आईपीएस बने। फिलहाल वह मुंबई में एडिशनल कमिश्रनर ऑफ वेस्ट रीजन के पद पर तैनात हैं।

LIVE TV