11 जनवरी को होगा लालू की जिंदगी का फैसला

रांची| झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब 11 जनवरी को फैसला सुनाएगी।

उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए लालू के लिए जमानत की मांग की। उन्होंने मुंबई अस्पताल की ओर से जारी सर्टिफिकेट और उन बीमारियों की सूची कोर्ट को सौंपी, जिससे राजद प्रमुख ग्रसित हैं।

हालांकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वकील ने लालू की जमानत का विरोध किया।

गौरतलब है कि देवघर कोषागार से धन निकासी के मामले में लालू को 23 दिसंबर 2017 को दोषी ठहराया गया था। वह अपने इलाज के लिए पिछले साल मई में अस्थायी जमानत पर बाहर आए थे। लेकिन अगस्त में उन्होंने अदालत के आदेश पर आत्मसमपर्ण कर दिया था।

भारत में विवादित जल्लीकट्टू को अमेरिका में मिली हरी झंडी

लालू चारा घोटाला मामले के चार मामलों में दोषी ठहराए गए थे और उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। वह इस समय रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती हैं।

LIVE TV