हिमाचल में शुष्क मौसम से तापमान में वृद्धि

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को शुष्क मौसम की स्थिति से राज्य भर के तापमान से वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक ऐसी स्थिति रहने की संभावना जताई है।

हिमाचल में शुष्क मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “28 नवंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।”

क्षेत्र में 27 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। शिमला, नारकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी समेत मध्य-पहाड़ियों के प्रमुख पर्यटन कस्बों में से अधिकांश में दिन में धूप निकल रही है।

लद्दाख में कड़ाके की ठंड, कारगिल में तापमान शून्य से नीचे

लाहौल और स्पीति में केलांग सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री नीचे सेल्सियस रहा।

शिमला में तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है। मनाली में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, डलहौजी में 13 डिग्री और धर्मशाला में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

LIVE TV