हाईकोर्ट में निकली 1200 से भी अधिक पदों पर भर्ती, जारी हुई आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने आशुलिपिक और सहायक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1255 रिक्तियों पर भर्ती होनी है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होनी है भर्ती

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 – 108
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 – 205
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) – 11
  • सहायक ग्रेड 3 – 910
  • सहायक ग्रेड 3 (अंग्रेजी जानने वाला) – 21

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारियां वेबसाइट पर दी गयी हुई है। जहां से इच्छुक उम्मीदवार संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

LIVE TV