हड़ताल : आज बंद रहेंगे यह बैंक, 21000 शाखाओं पर पड़ेगा असर

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में शामिल होने की घोषणा कर दी है। इस हड़ताल का अह्वान केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ है। आपको बता दें कि भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी 26 नवंबर की इस हड़ताल की घोषणा की है।

एआईबीईए के अनुसार लोकसभा ने ही हाल ही में संपन्न सत्र में तीन नए श्रम कानूनों को पारित किया है। इसकी के साथ कारोबार में सुगमता के नाम पर 27 मौजूदा कानूनों को समाप्त किया गया है। जारी बयान के अनुसार यह कानून शुद्ध रूप से कॉर्पोरेट जगत के ही हित में हैं। वहीं इस प्रक्रिया में 75 फीसदी श्रमिकों को श्रम कानून के दायरे के बाहर किया गया है। जिसके चलते नए कानून में इन श्रमिकों को किसी भी तरह का संरक्षण नहीं मिलेगा। ज्ञात हो कि एआईबीईए एसबीआई और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर ज्यादातर बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है।

LIVE TV