HRD मिनिस्ट्री छीनने के बाद पीएम मोदी ने स्मृति ईरानी को दिया एक और झटका

स्मृति ईरानीनई दिल्ली। एक समय पीएम मोदी की सबसे करीबी माने जाने वाली स्मृति ईरानी को एक के बाद एक झटके पीएम मोदी की तरफ से मिल रहे हैं।  लोक सभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने स्मृति इरानी को अपनी बहन बताया था। लेकिन ऐसा लग रहा है कि आज कल उनके पीएम मोदी के साथ संबंध कुछ सही नहीं चल रहे।

कैबिनेट कमेटियों से रखा दूर 

मानव संसाधन मंत्रालय वापस लेने के बाद अब स्मृति इरानी को कैबिनेट कमेटियों से भी दूर रखा गया है। पीएम मोदी ने शनिवार को कैबिनेट कमेटियों में फेरबदल करके कुछ मंत्रियों पर गाज गिराई। कैबिनेट कमेटियों में फेरबदल के साथ ही स्मृति ईरानी, सदानंद गौड़ा और राजीव प्रताप रूडी की छुट्टी कर दी गई है। कैबिनेट कमेटियों में फेरबदल स्मृति ईरानी के लिए दोहरा झटका है, क्योकि मंत्रिमंडल बदलाव में उन्हें मानव संसाधन मंत्रालय से हटाकर टेक्सटाइल मंत्रालय भेज दिया गया था। वह संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य थीं।

कैबिनेट कमेटियों में बदलाव गुरुवार को किया गया। वहीं सदानंद गौड़ा को संसदीय मामलों और आर्थिक मामलों की कमेटी से हटा दिया गया है। गौड़ा को कानून मंत्रालय से हटाकर स्किल डवलपमेंट भेजा गया है। वहीं राजीव प्रताप रूडी को संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी से हटा दिया गया था। कमेटियों  में हुए बदलाव से सबसे ज्यांदा फायदे में रहे संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार। वे अब चार कमेटियों के सदस्य हैं। प्रकाश जावड़ेकर को संसदीय मामलों की कमेटी का नियमित सदस्य बनाया गया है। इससे पहले वे विशेष आमंत्रित सदस्य थे। कैबिनेट कमेटियों में स्थान मंत्रालयों के आधार पर मिलता है। इसी के चलते अनंत कुमार को राजनीतिक मामलों, आर्थिक मामलों और आवास समिति की सदस्यहता मिली है। साथ ही टेक्सटाइल मंत्रालय और स्किल डवलपमेंट मंत्रालयों में किसी कैबिनेट कमेटी के सदस्य‍ नहीं हैं। कैबिनेट अपॉइंटमेंट कमेटी में पीएम नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के रूप में दो ही सदस्य हैं।

LIVE TV