सोफ़िया ने भगवान शिव को लेकर दिया विवादित बयान

सोफिया हयातनई दिल्ली  बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट सोफिया हयात एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।  इस बार सोफिया ने एक चौंका देने वाला बयान दिया है। सोफ़िया ने कहा कि उन्होंने भगवान शिव को जन्म दिया है। दरअसल पिछले शनिवार सोफिया औरंगाबाद के कैलाश मंदिर पहुंची थीं।  इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को दी।

सोफिया हयात ने किया पोस्ट

सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि औरंगाबाद का कैलाश मंदिर बहुत शक्तिशाली है। वह यहां सांस भी नहीं ले सकती। उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनके अंदर की मैगनेटिक पॉवर शिव लिंग में चली गई है । उन्होंने आगे कहा कि वह काफी देर तक कांप रही थीं । उन्हें ऐसा लग रहा था कि शिवलिंग चुंबक की तरह चिपक गया हो जिस वजह से वह अपना सर शिवलिंग से हटा नहीं पा रही थीं। उन्हें ऐसा लगा जैसे उनकी बॉडी बदल रही है।

सोफिया हयात बन गईं संत

हालाँकि सोफिया को नेम-फेम ‘बिग बॉस-7’ में आने के बाद ही मिला। सोफ़िया का सोफिया का नाम क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ भी जोड़ा जा चुका है। यह तबकी बात है जब सोफिया के अफेयर होने की खबरें सामने आ रही थीं।

बताया जा रहा है कि सोफिया ने ग्रीक माइथोलॉजी को फॉलो किया है जिसकी वजह से वह संत बन गईं हैं।

आपको बता दें कि सोफिया हयात ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर और इन्स्टाग्राम से अपने फैंस को दी थी।

सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि वह मेकअप, हेयर कलर और फैशन के बिना ज्यादा अच्छे लगते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि वह जैसी भी हैं वैसे ही ज्यादा अच्छी हैं।

हालांकि सोफिया ने कई बार न्यूड फोटोशूट करा कर सुर्खियां भी बटोरी हैं । उनका संत बन जाना फैंस के लिए एक शॉक हो सकता है।

https://www.instagram.com/p/BHFK6MUjE-B/

https://www.instagram.com/p/BHFM6JUD-L6/

https://www.instagram.com/p/BGzoOokmZMe/

https://www.instagram.com/p/BGyoMPWmZM8/

 

LIVE TV