सोशल मीडिया पर छाई प्रेगनेंट सोहा की बेबी बम्प वाली तस्वीर
मुंबई। भाभी करीना कपूर के बाद अब हर किसी की निगाहें सोहा अली खान पर टिकी हुई हैं। प्रेंगनेंट सोहा, खेमू फैमिली के साथ पटौदी फैमिली के घर खुशियों की लहर ला रही हैं। अपनी भाभी की तरह प्रेगनेंट सोहा भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर कोई इस दौरान उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बात जानना चाहता हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर सोहा की बेबी बम्प वाली तस्वीर सामने आई है, जो कि लोगों को काफी पसंद आ रही है।
सोशल मीडिया पर पसंद की जाने वाली सोहा भी अब लोगों से जुड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेबी बम्प वाली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने पति कुणाल खेमू के साथ नजर आ रही हैं।
कुछ दिनों पहले सोहा का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी भाभी पर बात करती नजर आई थीं। उन्होंने बताया था कि इस दौरान उनकी भाभी करीना उनका काफी ध्यान रख रही हैं। साथ ही उन्हें कई जरूरी टिप्स भी दे रही हैं।
सोहा और कुणाल साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दिनों कुणाल अपनी अकमिंग फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। वह रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज में नजर आने वाले हैं। लेकिन कुणाल की गैरमौजूदगी में उनकी फैमिली सोहा का पूरी तरह ख्याल रख रही है।