सुबह-सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

नारियल पानी तो आपने पीया ही होगा। यह स्वादिष्ट तो होता ही है, लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं। दरअसल, इसमें शरीर के लिए फायदेमंद कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कैलोरी और फैट भी कम पाया जाता है। भारत में तो नारियल पानी बहुत ही लोकप्रिय है, लेकिन इसके अलावा श्रीलंका, इंडोनेशिया, फिलीपींस और ब्राजील जैसे देशों में भी लोग नारियल पानी पीना खूब पसंद करते हैं। इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।

नारियल पानी का सेवन लिवर के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर में कई तरह के विषाक्त पदार्थों की गतिविधि को कम करते हैं। इस तरह नारियल पानी लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

हाई ब्लड प्रेशर में नारियल पानी का सेवन लाभकारी माना जाता है। कुछ साल पहले वेस्टइंडीज के मेडिकल जर्नल में एक शोध रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इस शोध में यह पाया गया था कि नारियल पानी हाई बीपी को नियंक्षित करने में मदद करता है। 

नारियल पानी हृदय रोग का जोखिम भी कम करता है। दरअसल, यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन हाइपरटेंशन और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है। 

नारियल पानी को वजन कम करने में भी सहायक माना जाता है। दरअसल, यह कैलोरी में कम और पचाने में आसान होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन और मोटापा कम करने में मददगार हैं। इसका रोजाना सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे अधिक फायदेमंद रहता है। यह सुबह की सुस्ती को दूर कर नई ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे आप खुद को दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे। 

LIVE TV