“साहब, दूसरी औरत से चल रहा है मेरे पति का चक्कर; मुझे कहता है बहन”, महिला ने पति पर लगाया गंभीर आरोप

गाजियाबाद के इंदिरापुर में महिला ने इंजीनियर पर बहन बुलाने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उसने इंदिरापुरम में पुलिस से शिकायत भी की है। महिला ने अपने पति के दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति घऱ में उसे बहन की ही तरह रखता है। वहीं विरोध करने पर चुप रहने की धमकी देता है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काउंसिलिंग के लिए मामला महिला थाने भेजा है।

इंदिरापुरम की एक कॉलोनी में महिला परिवार के साथ रहती है। उनकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। पति एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर है। महिला का आरोप है कि पति अब घर में उन्हें बहन की ही तरह रहने की बात करता है। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो उसे चुप रहने के लिए कहा गया।

महिला ने जब इस बारे में जानकारी अपने मायके पक्ष को देने के लिए कहा तो उन्हें घर से बाहर निकालने की धमकी दी गई। बच्चों ने भी पिता को समझाने का प्रयास किया, मगर वह समझने को तैयार नहीं है। वहीं महिला का कहना है कि उन्होंने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि पति का संबंध किसी और महिला से है। जिसके बाद परेशान होकर वह पुलिस के पास पहुंची।

LIVE TV