समुद्र किनारे मिली इस चीज ने साबित कर दी एलियंस की मौजूदगी, देखकर उड़े सबके होश…

ग्रेट ब्रिटेन के वेल्स में एक गांव है, जिसका नाम है Rhossili. बेहद ही खूबसूरत समुद्री किनारे पर बसे इस गांव के मनमोहक दृश्य किसी भी इंसान का मन मोह लेने के लिए काफी हैं।

लेकिन यहां उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब समुद्र के रास्ते तैरता हुआ एक रहस्यमयी जीव बीच पर आ पहुंचा। शुरुआत में तो यह जीव एक मगरमच्छ जैसा दिख रहा था।

साबित कर दी एलियंस की मौजूदगी

लेकिन लोगों के बीच इस रहस्यमयी जीव ने इस कदर आकर्षण बटोरा कि देखते ही देखते पूरे गांव में हल्ला मच गया।

समुद्र तट पर तैरता हुआ आया ये रहस्यमयी जीव मरा हुआ था। उसे सबसे पहले बेथ जनेथा (41) नाम की महिला ने देखा था, जो अपने 3 कुत्तों के साथ वहां टहल रही थीं।

बेथ ने बताया कि उस जीव की लंबी पूंछ और बड़ा-सा सिर था। बेथ ने जीव की फोटो खींचकर अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर कर दिया। जिसके बाद लोग फोटो पर अपने अलग-अलग तर्कों के साथ प्रतिक्रिया दे रहे थे।

तो वहीं बेथ ने कहा कि वह जीव उन्हें एक सड़ा हुआ समुद्री जीव जैसा लग रहा था।

फेसबुक पर जीव की फोटो शेयर होने के बाद कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। कुछ लोग उसे मगरमच्छ बता रहे थे, तो कुछ लोगो का कहना था कि वह कोई समुद्री जीव हो सकता है।

लेकिन इस रहस्यमयी जीव का सारा कच्चा-चिट्ठा उस वक्त खुल गया जब मामले पर जवाब देने के लिए खुद डॉक्टर डैन फॉर्मेन आए।

डॉक्टर डैन स्वानसी यूनिवर्सिटी के बायोसाइंसेस विभाग में स्वानसी पारिस्थितिक अनुसंधान टीम के अधिकारी हैं।

डैन ने बताया कि जीव के जबड़े उसके व्हेल या डॉलफिन होने की ओर इशारा करते हैं।

इस मंदिर की मूर्तियों से आती है AC जैसी हवा, कारण है रहस्य से भरा…

डॉक्टर डैन ने बताया कि कई सारे व्हेल और डॉलफिन ऐसे इलाकों में मर कर सड़ जाते हैं।

जून-जुलाई के समय में ऐसे जानवरों के शवों का जमावड़ा लग जाता है। डैन ने कहा कि पहली बार में देखने पर यह एक मगरमच्छ जैसा लगेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

जीव की खोपड़ी से यह साफ हो जाता है कि यह एक समुद्री जीव है।

LIVE TV