सांप्रदायिक सौहार्द के पर्व के रूप में मनानी चाहिए होली : अखिलेश

सांप्रदायिक सौहार्दलखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने होली के अवसर को उत्साह एवं उमंग का पर्व बताते हुए सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अखिलेश ने बताया कि होली को सांप्रदायिक सौहार्द के रूप में मनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी वर्गो एवं समुदायों के बीच भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व का उद्देश्य है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द तथा एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए।

अखिलेश ने कहा, “उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के जनादेश के बाद हम सबको अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनानी चाहिए। समाजवादी साथियों को अब नई ऊर्जा के साथ संगठन के काम में जुटना होगा। हमें इस पर्व पर उत्साह के साथ आगे समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।”

अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों से कहा है कि सामाजिक सद्भाव और परस्पर विश्वास को मजबूत बनाने के निमित्त होली पर्व को सार्थक बनाएं।

LIVE TV