वीडियों : सपा कार्यालय के बाहर दिखा इस दिग्गज नेता का अमानवीय चेहरा, किया ये गंदा काम

सपा कार्यालय के बाहरलखनऊ। अपनी औलाद का दुख किससे देखा जाता है। ऐसा ही एक मामला सपा कार्यालय के बाहर देखने को मिला। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां एक बुजुर्ग बाप अपने बेटे के इलाज के लिए परेशान दिखाई दे रहा है। पीजीआई में बेटे का इलाज होना है। यहां उसके बेटे के पेट का ऑपरेशन किया गया है। लेकिन दवा के लिए पैसे नहीं हैं।

सपा कार्यालय के बाहर…

इस बुजुर्ग के पास मायावती के कार्यकाल में बना हुआ मेडिकल कार्ड है। लेकिन सपा सरकार में उसे स्वीकार नहीं किया जा रहा। अस्पताल ने उसे नया कार्ड बनवाने के लिए कहा गया है।

बता दें कार्ड बनवाने के लिए पांच सौ रुपए लगते हैं, जो कि इस बुजुर्ग के पास नहीं हैं। इसके लिए बुजुर्ग सपा कार्यालय पहुंच गया। यहां उसने कई लोगों से मिन्नतें की लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। तभी सपा नेता नरेश उत्तम वहां पहुंचे बुजुर्ग ने उनके आगे भी हांथ जोड़े, लेकिन बदले में उन्होंने जो जवाब दिया वो मानवता से परे था।

देखें वीडियो :-

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=aso6UkN_bsg]

LIVE TV