सनी लियोनी का प्‍लेन क्रैश, बाल-बाल बचीं  

सनी लियोनी का प्‍लेन क्रैशनई दिल्ली। सेंसेशनल सनी लियोनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने लोगों को दहला के रख दिया है। खबर के मुताबिक लाखों लोगों की सांसे रोक देने वाली देने वाली सनी की सासें रुकने वाली थीं। वो मौत के मुंह से बचकर सही सलामत लौटी हैं। सनी लियोनी का प्‍लेन क्रैश होने से बचा है।

सनी ऐ खतरनाक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। सनी लियोनी का प्‍लेन क्रैश मौसम खराब होने की वजह से होने वाला था।

अपनी सलामती के लिए उन्‍होंने भगवान  को शुक्रिया अदा किया है। जारी किए वीडियो में उन्‍होंने कहा, ‘भगवान का शुक्र है कि हम सब जिंदा हैं। हमारा प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया था। ईश्वर को याद करते हुए हम वापस घर जा रहे हैं।’

बता दें ये दुर्घटना महाराष्‍ट्र में हुई है। उनके पर्सनल प्‍लेन में सनी के अलावा उनके पति और पति के दोस्‍त भी मौजूद थे। सनी ने घटना से सुरक्षित बचने के लिए उन्‍होंने अपने पायलट को भी धन्‍यवाद किया है। सनी ने अपने पायलट के इस समझदारी भरे काम की सराहना करतेहुए काफी तारीफ की है।

 

 

LIVE TV