सनकी आशिक पर सवार था इश्क का भूत, महिला की कर दी कुल्हाड़ी से हत्या

राजस्थान के जालोर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सनकी आशिक ने एक तरफा प्यार एक महिला की हत्या कर दी। सनकी आशिक ने कुल्हाड़ी से महिला पर गर्दन पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी घंटों महिला के शव से लिपटा रहा। इसके बाद जबरन पुलिस ने उसे शव से अलग कराया। हालांकि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अवैध संबंध के शक में पति ने कुल्हाड़ी से काटा पत्नी का गला, फरार
सांकेतिक फोटो

घटना अरोहा इलाके की है। पुलिस के मुताबिक गांव का गणेश पुत्र थानाराम मीणा, मनरेगा में काम करने वाली शांतिदेवी से एक तरफा प्यार करता था। वह कई बार महिला का पीछा कर उसे परेशान कर चुका था। घटना वाले दिन शांतिदेवी मनरेगा में काम कर रही थी। इसी दौरान गणेश आया और उसने प्यार का इजहार किया।

इसपर महिला के मना करने पर उसने आपा खो दिया और कुल्हाड़ी से उस पर कई वार किए। इस दौरान वह बार-बार चिल्लाता रहा कि आज तुझे जान से मार ही दूंगा। महिला की गर्दन, हाथ, कंधे पर कई वार करने के बाद जब महिला की मौत हो गई तो गणेश उसके शव से लिपट गया। मामले में पुलिस का कहना है कि महिला के जेठ गोमाराम की ओर से इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया।

LIVE TV