सड़क पर बिखर गए शव, मच गई चीख- पुकार, झारखंड में हुआ दर्दनाक हादसा

झारखंड में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के पाकुड़ जिले में बुधवार की सुबह एक LPG सिलेंडर से लदे ट्रक और बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस में हादसे में करीब 10 लोगों की मौत की खबर है। वहीं हादसे में कई लोग घायल भी हुए गए हैं। यह हादसा लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर पडेरकोला के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बस पाकुड़ से दुमका जा रही थी। बस में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। उसी वक्त लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर पडेरकोला के पास LPG सिलेंडर से भरे ट्रक की टक्कर यात्रियों से भरी बस में हो गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों में अधिकांश लोग बस यात्री थे। वहीं, हादस के बाद बस के बॉर्डी को काटकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। दुर्घटना में मरने वाले लोगो की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

दैनिक भास्कर के मुताबिक बस में सवार 10 लोगों की मौत हुई है। करीब लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मरने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना के बाद प्रशासन व पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

LIVE TV