सउदी में फंसे मजदूूूूरों की भारत वापसी का रास्‍ता साफ

रियाद। सउदी अरब में फंसे हजारों भारतीय कामगारों मदद करने के लिए सउदी अरब तैयार हो गया है। सउदी अरब अपनी इस मदद में भारतीयों को नि:शुल्क भारत वापसी की व्यवस्था और उनका बकाया भुगतान करना शामिल है। आपकों बता दें कि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने सउदी सरकार को मानवीय संकट के बारे में जानकारी दी जिसके बाद साउदी सरकार ने यह कदम उठाया है।

विदेश राज्यमंत्री ने सउदी अरब के श्रम मंत्री मुफरेज अल हकबानी से लंबी वार्ता की जिन्होंने करीब सात हजार भारतीयों की कठिनाइयों के तुरंत समाधान का वादा किया। इनमें से अधिकतर भारतीय खाड़ी देश में आर्थिक मंदी के कारण अपनी नौकरी गंवाने के बाद शिविरों में रह रहे हैं। सउदी सरकार नौकरी गंवाने वाले भारतीय कर्मचारियों को देश के अंदर ही दूसरी कंपनी में स्थानांतरण करने पर भी सहमत हो गई है।

सिंह स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार को यहां पहुंचे और फंसे भारतीय कामगारों को वापस लाने के तौर तरीकों को अंतिम रूप दिया जिनके पास भोजन के लिए भी पैसा नहीं बचा है। खबरों के मुताबिक श्रम मंत्री भारतीय कामगारों को तुरंत अपने प्रायोजक (कफाला) स्थानांतरित करने और अपने आवास बदलने की अनुमति दे दी। कफाला व्यवस्था विदेशी कामगारों पर लागू होता है जिसके तहत अपने बॉस की अनुमति के बगैर कर्मचारी नई नौकरी नहीं बदल सकते।

LIVE TV