संपत्ति लेने के लिए भाइयों की साजिश, छोटी बहन को दिखा दिया विवाहिता, क्या है पूरा मामला

यूपी के बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के वानेपुर गांव में दो सगे भाइयों ने 2012 में पिता की मृत्यु होने पर धोखे से अपनी ही नाबालिग बहन रुचि सिंह को विवाहित दिखाकर उस समय के हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की मिलीभगत से पिता की संपत्ति को अपने नाम वरासत दर्ज करा लिया। जिसके बाद 2022 में जब मां की मृत्यु हुई तो दुबारा मां के नाम बची हूई सम्पत्ति को‌ भी हड़पने के लिए उसे शादी शुदा दिखाकर उसे जान से मार डालने की योजना बना रहे हैं।

इसको लेकर पीड़िता रुचि सिंह ने जिलाधिकारी बस्ती से प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि विरासत की जांच करवाकर तत्कालीन लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की जाए। और यदि वह शादीशुदा है तो उसके पति को खोजकर उसके सामने लाया जाय अन्यथा कि, दशा में उसे न्याय दिलाया जाए।

वहीं जिलाधिकारी बस्ती प्रियंका निरंजन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाई करने के लिए आदेशित कर दिया है।

LIVE TV