सीनियर आईएएस संजीव दुबे ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट ने बयां किया दर्द

संजीव दुबेलखनऊ : कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव दुबे ने अपने आवास पर गुरुवार को फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, अधिकारी का शव परिजनों ने उनके 14, गौतमपल्ली स्थित आवास पर देखा।

संजीव दुबे 1987 बैच के आईएएस अधिकारी थे और होमगार्ड विभाग में प्रधानसचिव के रूप में नियुक्त थे।

वह विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

संजीव दुबे बिमारी से परेशान थे

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दुबे ने अपने सुसाइड नोट में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को आत्महत्या का कारण बताया है।

उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस सहित अन्य कई गंभीर और दर्दनाक स्वास्थ्य समस्याएं थीं।

उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि बीमारी के कारण वह कई महीने से अवसादग्रस्त थे।

पुलिस के अनुसार, संजीव दूबे ने देर सुबह तक जब घर का दरवाजा नहीं खोला, तब मामला सामने आया। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है।

महानिदेशक जावीद अहमद और मुख्य सचिव राहुल भटनागर उनके आवास पर गए।

LIVE TV