श्रीलंका ने भारत को दिया बड़ा झटका, रद्द कर दी ये डील

श्रीलंका ने भारत को बड़ा झटका देते हुए हिंद महासागर में बनाए जाने वाले मुख्य पोर्ट टर्मिनल समझौते को रद्द कर दिया है। श्रीलंका ने पहले भारत और जापान के साथ मिलकर कोलंबो पोर्ट पर ईस्ट कंटेनर टर्मिनल बनाए जाने का समझौता किया था, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया है। भारत ने श्रीलंका से इस समझौते का सम्मान करने को कहा है।

भारत के लिए यह डील इसलिए अहम थी क्योंकि चीन लगातार श्रीलंका में दबदबा बना रहा है। वह श्रीलंका को लगातार कर्ज दे रहा है। स्थिति यह है कि श्रीलंका की हालत भी पाकिस्तान जैसी हो सकती है। 

इस डील के दौरान भारत और जापान टर्मिनल में 49 प्रतिशत के हिस्सेदार होते जबकि श्रीलंका की पोर्ट अथॉरिटी के पास 51 फीसदी हिस्सा रहता। लेकिन मंगलवार को श्रीलंका सरकार ने घोषणा कर दी कि ईस्ट टर्मिनल पर अब सिर्फ श्रीलंका पोर्ट अथॉरिटी का अधिकार होगा। श्रीलंका में बीते एक हफ्ते से इस डील के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के प्रदर्शन के बाद महिंदा राजपक्षे सरकार ने समझौते से श्रीलंका को हटा लिया है।

कोलंबो पोर्ट ट्रेड यूनियन इस समझौते के खिलाफ थे। उनका कहना था कि ईसीटी पर पूरी तरह श्रीलंका का अधिकार होना चाहिए।

श्रीलंका ने कहना है कि अब वह भारत और जापान के निवेश से वेस्ट कंटेनर टर्मिनल बनाएगा। कोलंबो में भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि भारत चाहता है कि साल 2019 में तीनों देशों के बीच हुए समझौते का समय पर पालन हो। यह समझौता सा 2019 में हुआ था और इसके कुछ महीने बाद ही श्रीलंका में गोटाबाया राजपक्षे सत्ता में आए थे।

LIVE TV