मशहूर टीवी चैनल को केजरीवाल समर्थक ने दी शार्ली एब्दोे जैसे हमले की धमकी

शार्ली एब्‍दोनई दिल्‍ली। एक टीवी चैनल के पत्रकार के ट्विटर एकाउंट पर आज नदीम अहमद नाम के एक शख्‍स ने शार्ली एब्‍दो जैसे हमले की धमकी दी है। नदीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर जी न्‍यूज के पत्रकार रोहित सरदाना को यह धमकी दी है।

शार्ली एब्‍दो जैसे हमले की धमकी

नदीम (@nadeemahmaddoit) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘सरदाना जी न्‍यूज का भी शार्ली एब्‍दो वाला हाल होगा, इसके लिए तू ही जिम्‍मेदार होगा रोहित सरदाना। अपनी फैमिली के बारे में सोच।’ नदीम की तरफ से इस तरह की धमकी मिलने के बाद पत्रकार रोहित सरदाना ने उसे दिल्‍ली पुलिस के ट्विटर हैंडल पर फॉरवर्ड कर इसकी शिकायत की।

शार्ली एब्‍दोनदीम के ट्विटर हैंडल से पता चलता है कि वह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का समर्थक है। इसने रोहित के अलावा और भी पत्रकारों के बारे में कई ट्वीट्स किए हैं। लेकिन यह ऐसा पहली बार है जब किसी मीडिया संस्‍थान को शार्ली एब्‍दो जैसे हमले की धमकी दी गई। आपको बता दें कि धमकी देने वाले ने खबर लिखे जाने तक ट्वीट को डिलीट नहीं किया है। इस मामले पर उसे कई अन्‍य लोगों ने समझाने की भी कोशिश की लेकिन वह इसके बावजूद भी अपनी धमकियां जारी रखे हुए था।

हालांकि पत्रकार रोहित सरदाना ने इस धमकी की शिकायत दिल्‍ली पुलिस से की है लेकिन अभी तक इस पर पुलिस की ओर से कोई औपचारिक जवाब नहीं आया है।

LIVE TV