शहनाज गिल के पिता पर जानलेवा हमला, हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर जानलेवा हमला किया गया है। ये हमला तब हुआ जब वह अमृतसर से ब्यास जा रहे थे। रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने उनपर फायरिंग की है। इस घटना की जानकारी शहनाज के पिता ने खुद बयान जारी कर दी है।

शहनाज के पिता संतोख सिंह का कहना है कि वो रास्ते में एक ढाबे पर रुके थे। उनके साथ उनके बाउंसर भी मौजूद थे। तभी अचानक एक बाइक उनके पास आई और बाइक पर बैठे युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। यह देख उनके बाउंसर उनके करीब आए और इतने में बाइक सवार युवक फरार हो गए।

हालांकि राहत की बात ये रही की उस हमले में शहनाज के पिता बाल-बाल बच गए। हालांकि, अभी तक इस हमले को लेकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि इस मामले में संतोख सिंह सुख के कहने पर शिकायत दर्ज कर ली गई हैं। मामले की जांच जारी है। आपको बता दें कि शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख हाल ही में भारतीय जनता पार्टी BJP में शामिल हुए हैं।

LIVE TV