शशि थरूर ने किया ‘फ्लॉकीनॉकिनीहिलिपिलिफिकेशन’ शब्द का इस्तेमाल, ट्वीटर पर अर्थ जानने के लिए छिड़ी बहस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी कठिन अंग्रेजी के कारण सुर्खियों में रहते हैं। उनकी अंग्रेजी भाषा में पकड़ दुनिया भर में चर्चित है। इस बात का प्रमाण वह खुद समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से देते रहते हैं। इसी कड़ी में बीते दिन यानी शुक्रवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद से ट्वीटर पर बहस छिढ़ गई। जानकाकी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट साझा करते हुए ‘फ्लॉकीनॉकिनीहिलिपिलिफिकेशन’ शब्द का इस्तेमाल किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस अप्रचलित शब्द को लेकर चर्चा तेज हो गई।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता थरूर ने तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव के साथ दोस्ताना संवाद के दौरान इस शब्द का उपयोग किया। दरअसल, इस शब्द के इस्तेमाल करने का कारण बताते हुए राव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ इलाज में लाई जाने वाली दवाईयों का नाम बेहद कठिन होता है। जिसका कुछ लोग उच्चारण भी नहीं कर पाते। जिसका जवाब देते हुए शशि थरूर ने इस अप्रचलित शब्द का इस्तेमाल किया है। लेकिन यदि बात करें ऑक्सफोर्ड शब्दकोश की तो उसके मुताबिक इस शब्द का अर्थ व्यर्थ की चीजों के बारे में विचार करने की आदत होता है।

LIVE TV