जानिए, विनोद खन्ना की वो आखिरी इच्छा जो कभी नहीं होगी पूरी

विनोद खन्ना की आखिरी ख्वाहिशमुंबई : हम सभी को ऐसा लगता है कि अगर हमारे पास शोहरत और पैसा हो तो हम कुछ भी कर सकते है। जब भी फ़िल्मी स्टार को हम मूवीज या किसी शो में देखते है तो एक बार जरुर हमारे जहन में आता है कि इनके पास किसी भी चीज़ की कमी नहीं होगी। इनके दिल में जो भी ख्वाहिश होती होगी। वो उन्हें पूरा कर लेते होंगे। लेकिन ऐसा कतई नहीं होता। कुछ ख्वाहिशें होती हैं जो अधूरी ही रह जाती है जैसे विनोद खन्ना की आखिरी ख्वाहिश।

फिल्म जगत के हर दिल अजीज रहे विनोद खन्ना अपनी जिंदगी पूरी कर सबका साथ छोड़ चले गए। पर उनकी एक ख्वाहिश हमेशा अधूरी रहेगी। दुनिया को अलविदा कहने से पहले विनोद अपने पुश्तैनी घर को एक बार देखना चाहते थे। जो कि पाकिस्तान के पेशावर में स्थित है। विनोद उस जगह को देखने चाहते थे जहां उनके माता-पिता और पूर्वज रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए कोशिश भी की थी, लेकिन उनको इसमें सफलता नहीं मिल पाई।

आप को बता दे कि खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में सांस्कृतिक धरोहर परिषद के महासचिव शकील वहीदुल्ला ने 2014 में अपनी भारत यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान वह विनोद से मिले थे। उन्होंने कहा, कि विनोद खन्ना ने ऑटोग्राफ में पेशावर के लोगों को शुभकामनाएं दी थीं और अपने पुश्तैनी शहर की यात्रा करने की इच्छा जताई थी।

वहीदुल्ला ने कहा, कि सांस्कृतिक धरोहर परिषद जल्द ही खन्ना के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन करेगा. मशहूर फिल्म इतिहासकार मुहम्मद इब्राहीम जिया ने कहा कि पेशावर में खन्ना का पुश्तैनी घर मौजूद है और ऑल पाकिस्तान वूमेंस एसोसिएशन द्वारा इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

LIVE TV