विधानसभा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ – दिल्ली से नमूने आकर यहां पूछते हैं आपने किया क्या है? जानिए कौन है वो “नमूना”

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को विधानसभा में विपक्ष पर हमलावर दिखे। उन्होंने अपनी सरकार की ओर से कोरोना वायरस महामारी के दौरान किये जा रहे कार्यों को बताया। इस दौरान उन्होंने यूपी और दिल्ली के कोरोना के आंकड़ों का एक उदाहरण पेश किया। उन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए सवाल किया कि दिल्ली कुछ नमूने यहां आकर पूछते हैं आपने लोगों के लिए क्या किया है। अब हम उन्हें क्या बताएं कि हमने क्या किया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने भले ही इस दौरान किसी का भी नाम न लिया हो लेकिन जानकार कहते हैं कि वह संजय सिंह पर हमलावर हो रहे थे। उन्होंने इशारों ही इशारों में संजय सिंह पर निशाना साधा। दरअसल संजय सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार सीएम पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच वह एक बार विधानसभा तक पहुंच गये थे। जिसके बाद आज(शनिवार 22 अगस्त) सीएम योगी ने उन पर पलटवार किया।

राम के बहाने विपक्ष पर हमलावर हुए योगी
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ विपक्षी पर हमलावर हुए। सीएम योगी ने विपक्ष की ओऱ से लगातार उठाए जा रहे परशुराम और ब्राह्मण के मुद्दे पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने तमाम जिक्र करते हुए बताया कि जो लोग पहले राम को लेकर सबूत मांगते थे आज वह राम की महिमा का बखान कर खुद को रामभक्त लगाने में लगे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि जो लोग राम को लेकर सबूत मांगते थे आज वह राम का नाम ले रहे हैं। राम का नाम हर तरह से फलदायी है चाहे फिर आप परशुराम का नाम लें या मरा मरा कहें। राम के नाम पर ही वैतरणी पार होने वाली है। महोदय यह वही लोग हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलाई थी। यह वही लोग हैं जिन्होंने तिलक औऱ तराजू की बात की। लेकिन यह जान लें कि राम का काज यूं ही चलता रहेगा।

LIVE TV