विद्या बालन की सौतेली बहन प्रियमण‍ि की शादी अवैध! पहली पत्नी ने कोर्ट में ठोका दावा 

साउथ इंडियन अभिनेत्री और विद्या बालन की सौतेली बहन प्रियमण‍ि अपने निजी जीवन को ले कर विवादों में घिर चुकी हैं। प्रियमणि और उनके पति मुस्‍तफा की शादी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रियामणि ने 2017 में मुस्तफा राज से शादी की थी और अब इस शादी के बारे में मुस्तफा राज की पहली पत्नी का कहना है कि ‘यह शादी अवैध और गैरकानूनी है’। वे कोर्ट में इसे चुनौती दे चुकी हैं।

I Am Not Fasting; Only Husband Does: Priyamani -

आयशा ने एक इंटरव्यू में बताया कि मुस्तफा ने उनसे कानूनी तौर पर कोई तलाक नहीं लिया और प्रियमणी से दूसरी शादी कर ली। इसी वजह से वह मुस्तफा और प्रियमणि की शादी स्वीकार नहीं कर सकती। आयशा का स्पष्ट कहना है कि मुस्तफा कानूनी तौर पर अब भी मेरा पति है। अब आयशा ने प्रियामणि और मुस्तफा के खिलाफ क्रिमिनल केस फाइल किया है। इतना ही नहीं इसके साथ-साथ आयशा ने मुस्तफा के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज करवाया है। जब मुस्तफा ने प्रियामणि की, तब हमने तलाक के लिए कोई अर्जी नहीं दी थी। कोर्ट में उसने खुद को कुंवारा बताया था। जानकारी के अनुसार यह केस इस समय मजिस्ट्रेट कोर्ट में है।

हालांकि मुस्तफा आयशा की बातों से पूरी तरह से इनकार कर दिया हैं। उनका कहना है कि वे आयशा को नियमित तौर पर बच्चों की परवरिश के लिए रूपये पहुंचा रहे हैं। वे अपनी जिम्मेदारियां जानते हैं। आयशा जो भी कर रही हैं, सब झूठ है। वह सिर्फ मुझसे पैसा वसूलना चाहती है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह पहली पत्नी आयशा से साल 2010 से अलग रह रहे थे। इसके बाद साल 2013 में उनका तलाक भी हो गया था।

Priyamani With Husband Best Moments After Marriage Photos - YouTube

इंटरव्यू में आयशा ने बताया कि वह इतने समय से इसलिए चुप थीं क्योंकि वे इसे शांति से निपटाना चाहती थीं, उनके दो बच्चे हैं। वे अपने बच्चों को खोना नहीं चाहती हैं। यह ऐसा समय है जब चीजें शांति से नहीं निपट पा रही हैं इसलिए उन्होंने आवाज उठाना पड़ रही है। 

मुस्तफा की वकील पूर्णिमा भाटिया का कहना है कि आयशा ने मुस्तफा के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करवाया है और मुस्तफा और प्रियामणि की शादी को भी वे खुलेआम चैलेंज कर चुकी हैं। यह केस अभी पेंडिंग है और वकील को नहीं पता कि वे इस केस पर आगे काम करेंगी या नहीं। 

LIVE TV