वास्तु टिप्स: जानें घर में कैसे लाएं खोई हुई खुशहाली, इन कारणों से रुकती है बरकत…

इंसान घर बनवाते समय बहुत सारी चीजों का ध्यान रखता हैं जैसे किचन किधर होना चाहिए, मंदिर कौन सी दिशा में होना चाहिए, किस दिशा में सोना चाहिए और भी बहुत कुछ। लेकिन वास्तु का महत्व सबसे ज्यादा होता हैं और जिसे हर इंसान घर बनवाते समय ध्यान भी रखता हैं।

 

घर में सारी चीज़े वास्तु के हिसाब से होनी चाहिए। माना जाता हैं कि अगर घर वास्तु के हिसाब से ना हो तो घर कि बरक्कत नहीं होती, इसके आलावा घर में रहने वाले लोगों के बीच मन मुटाव भी आ जाता हैं।

 

वास्तु शाश्त्र में बतया गया हैं कि अगर आपका घर सही दिशा में या वास्तु के हिसाब से नही बना हैं तो किस तरह की दिक्कते आपकी जीवन में आ सकती हैं जैसे धन कि कमी होना, परिवार पर बेवजह मुसीबतें आना, घर में पैसा होने के बावजूद भी पैसा न टिकना।

महीनों से धूल खा रहे हैं करोड़ों की लागत से लगे आरओ प्लांट, प्रशासन को नहीं कोई खबर

इनसब से निपटने के लिए कुछ उपाए होते हैं जो इस नकारात्मकता को दूर करते हैं। तो आइए जानते हैं घर में और ज़िन्दगी में खुशहाल जीवन के उपाय:-

-घर में रसोई अगर पश्चिम दिशा में हैं तो धन का आगमन अच्छा होता हैं लेकिन बरकत नहीं रहती है यानी धन जैसे आता है वैसे खर्च भी हो जाता है।-शयनकक्ष में कमरे के प्रवेश द्वार के सामने वाली दीवार के बाएं कोने पर धातु की कोई चीज लटकाकर रखें।
-वास्तुशास्त्र के अनुसार यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र होता है। इस दिशा में दीवार में दरारें हों तो उसकी मरम्मत करवा दें। इस दिशा का कटा होना भी आर्थिक नुकसान का कारण होता है।
-धन में वृद्धि और बचत के लिए तिजोड़ी अथवा आलमारी जिसमें धन रखते हों उसे दक्षिण की दिवार से सटा कर इस प्रकार रखें कि, इसका मुंह उत्तर दिशा की ओर रहे। पूर्व की दिशा की ओर आलमारी का मुंह होने पर भी धन में वृद्धि होती है लेकिन उत्तर दिशा उत्तम मानी गयी है। दक्षिण दिशा की ओर तिजोड़ी का मुंह होने पर धन नहीं ठहरता है।
-घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में शौचालय या पानी की टंकी होने पर धन नहीं ठहरता है।

LIVE TV