वास्तुशास्त्र के इन उपायों का रखें ध्यान, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुःख

वास्तुशास्त्रवास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बड़ा ही महत्व हैं। वास्तु शास्त्र कही-न-कही विज्ञान से भी जुड़ा हैं जो हमारे जीवन को प्रभावित करता हैं इसलिए घर में सही दिशा और सही जगह सामान को रखने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता हैं और घर में सुख-समृद्धि आती हैं। इसमें से बहुत सारे वास्तु टिप्स बड़े ही आसान होते हैं जिसे आप आसानी से कर सकते हैं।

घर के लिए वास्तु टिप्स:-

  • घर के ठीक सामने पेड़, पानी की टंकी, कुआं और नल आदि नही होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक उर्जा के आगमन में बाधा होती हैं। इन चीज़ो का घर के सामने होना अशुभ होता हैं क्योकि ऐसा माना जाता हैं कि बच्चो को ऐसे जगहों से ख़तरा भी हो सकता हैं। बच्चे इन चीज़ो के पास खेलना ज्यादा पसंद करते हैं।
  • सोने वाले कमरे में इस प्रकार व्यवस्था होनी चाहिए कि सोते वक्त “पैर उत्तर” में और “सिर दक्षिण” दिशा की ओर हो।
  • घर की छत पर कूड़ा, बेकार, टूटे-फूटे सामान को न रखे। घर की छत को हमेशा साफ़ रखे।
  • यदि मकान के सामने कोई फलदार वृक्ष (उदाहरण के लिए – केला, पपीता या अनार) हैं तो उसे सूखने न दे। ऐसे फलदार वृक्ष जो घर के सामने सूख रहे हो या फल नही देते हैं तो इससे घर के महिला सदस्यों को बांझपन की समस्या हो सकती हैं। माकन के सामने फूल का पेड़ लगाना शुभ होता हैं।
  • सोते वक्त शीशा देखना अशुभ माना जाता हैं इसलिए शयनकक्ष में शीशा को इस तरह नही रखना चाहिए जिसमे आप दिखते हो।
  • घर में चप्पल और जूते को सीधा रखना चाहिए। उलटे चप्पल और जूतों को अशुभ माना जाता हैं। चप्पल और जूतों को मंदिर और रसोईघर के आस-पास नही रखना चाहिए। इससे स्वास्थ सम्बन्धी समस्या हो सकती हैं और इसे अशुभ भी माना जाता हैं।
  • झाडू को मंदिर और रसोईघर के आस-पास नही रखना चाहिए।
  • सोने वाले कमरे में तिजोरी को दक्षिण-पश्चिम दिशा के भाग में रखना शुभ माना जाता हैं। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं।

LIVE TV