वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री का हुआ निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर रह चुके बूटा सिंह का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बूटा सिंह ने 86 साल की उम्र में नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

1934 में जालंधर जिले में जन्में बूटा सिंह राष्ट्रीय राजनीति में बड़े नामों में शुमार थे। वह 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। यही नहीं नेहरू-गांधी परिवार के विश्वासपात्र के तौर पर जाने-जाने वाले सरदार बूटा सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन के तौर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया।

वह दलितों के मसीहा के तौर पर जाने जाते थे। वर्ष 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भी उन्होंने दिल्ली व अन्य स्थानों पर गुरुद्वारों के पुरनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LIVE TV