लॉकडाउन में घर पर ही बनाए ढाबे जैसी मिस्सी रोटी

राजस्थानी खानपान का अपना अलग ही रंग और स्वाद हैं जिसके लिए उसे जाना जाता है। जब भी आप कभी राजस्थानी ढाबे पर गए होंगे आपने मिस्सी रोटी का स्वाद जरूर लिया होगा। हांलाकि अभी लॉकडाउन में यह मुमकिन नहीं हैं। लेकिन आप चाहे तो घर पर ढाबे जैसी मिस्सी रोटी बनाकर इसका आनंद उठा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

– 300 ग्राम बेसन
– 100 ग्राम आटा
– स्वादानुसार नमक
– एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च
– एक चौथाई चम्मच जीरा

– एक चुटकी हींग
– एक चुटकी हल्दी
– एक बड़ी चम्मच हरी धनिया
– एक बड़ी चम्मच घी

बनाने की विधि

– बेसन में आटा, नमक, लाल मिर्च, जीरा, हींग, हरी धनिया और घी मिलाकर गुनगुने पानी से सान लें।
– इसकी बराबर-बराबर लोई कर लें।
– लोई में पलेथन लगाकर बेलें।
– तवे पर सेंकने के बाद आग पर घुमा-घुमाकर सेंकें।
– बाद में इनमें देसी घी चुपड़कर परोस सकती हैं।

LIVE TV