12 साल की उम्र में किया कमाल, खेल-खेल में बन गया बाप

लड़की को प्रेग्‍नेंटनई दिल्ली। केरल में एक 12 साल के लड़के पर अपने से बड़ी नाबालिग लड़की को प्रेग्‍नेंट करने का आरोप लगा है। केरल के कोच्चि जिले में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की ने पिछले साल नवंबर में ही रेप का आरोप लगा था, जेनेटिक जांच के बाद यह सुनिश्चित हो गया है कि लड़के ने लड़की के साथ संबंध बनाए थे।

लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने जेनेटिक जांच के जरिए यह पता लगा लिया है कि लड़का ही पीड़िता के बच्चे का बाप है। हाल ही में किए गए इस टेस्ट के नतीजें इसी हफ्ते आएं हैं।

वहीं डॉक्‍टरों के मुताबिक, 12 साल की उम्र में पिता बनने के पीछे एक खास ‘प्रिकॉशियस प्यूबर्टी’ है। जिसकी वजह से यह लड़का पिता बना है यानि की समय से पहले शारीरिक सेक्स हार्मोन का बनना।

मालूम हो कि पीड़िता ने नवंबर 2016 में एक बच्ची को जन्म दिया था। लड़की ने जांच के दौरान आरोपी लड़के के बारे में बताया। जांच में पता चला कि लड़का और लड़की आपस में रिश्तेदार हैं। हालांकि लड़के के नाबालिग होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया और वह जमानत पर बाहर है। वहीं लड़की के घरवालों ने नवजात बच्ची को अपनाने से इन्‍कार कर दिया जिसके बाद उसे चाइल्ड लाइन अथॉरिटी के हवाले कर दिया गया है।

LIVE TV