लखीमपुर खीरी में किसानों पर हमला, दो की मौत कई घायल, विपक्ष ने बोला BJP पर हमला

लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीर पहुंची की खबर के बाद हजारों किसानों ने तिकुनियां कूच कर दिया। इसी के सा थ उन्होंने महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने हेलीपैड पर कब्जा कर लिया। इसी जगह पर डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर उतरना था।

हालांकि किसानों के विरोध की सुगुबगाहट के मद्देनजर रविवार सुबह ही डिप्टी सीएम का कार्यक्रम बदल गया था और वह लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर दोपहर 12 बजे ही लखीमपुर पहुंच गए थे। इस दौरान यहां एक कार चालक पर किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है। जिसमें करीब दो किसानों की मौत हो गई है जबकि 8 किसान घायल बताए जा रहे हैं।

इस घटना ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा, गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। उप्र दंभी भाजपाइयों का ज़ुल्म अब और नहीं सहेगा। यही हाल रहा तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मासूम किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, गोलियां तक चलाईं। 2 किसानों की जान गई है, कई घायल है। यह घटना दु:खद एवं शर्मनाक है। अराजकता और गुंडई के बल पर विरोध की आवाज को कुचलना भाजपा की हिटलरशाही है।

LIVE TV