रोहित शेट्टी को मनु पंजाबी के इनकार की वजह आई सामने

रोहित शेट्टी को मनु का इनकारमुंबई। बिग बॉस सीजन 10 के आम कंटेस्‍टेंट के रूप नजर आए मनु पंजाबी हर किसी के फेवरेट बन गए थे। शो खत्‍म होने के बाद से लोगों को उन्‍‍हें छोटे पर्दे पर न देख पाने का दुख था। रोहित शेट्टी की मनु से हुई मुलाकात ने हर किसी के दिल में एक उम्‍मीद जगा दी थी कि अब वह दोबारा मनु पंजाबी को छोटे पर्दे पर देख पाएंगे। लेकि‍न रोहित शेट्टी को मनु का इनकार लोगों के गले से नीचे नहीं उतरा था। अब आखिरकार रोहित शेट्टी को मनु की इनकार करने की वजह सामने आ गई है।

बीते दिनों खबर थी कि रोहित शेट्टी ने अपने शो ‘खतरों के खलाड़ी: पेन इन स्‍पेन’ के लिए बिग बॉस के चार कंटेस्‍टेंट लोपामुद्रा राउत, रोहन मेहरा, मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी से बात की थी। जिसके बाद लोपामुद्रा राउत और मनवीर गुर्जर शो का हिस्‍सा बनकर सामने आए थे। वहीं मनु पंजाबी और रोहन मेहरा ने शो का हिस्‍सा बनने से मना कर दिया था।

रोहित शेट्टी को मनु के इनकार ने सबको निराश कर दिया था। लेकिन अब मनु के ऐसा करने की वजह सबके सामने आ गई है। असल में मनु पंजाबी को होस्‍टिंग और एंकरिंग में दिलचस्‍पी है। वह बिग बॉस के बाद अपने करियर में बतौर एंकर या होस्‍ट काम करना चाहते हैं। आखिरकार मनु को सपने की राह मिल गई है।

इन दिनों वह बिग बॉस में उनकी साथी रह चुकीं नितिभा कौल के साथ चैनल एमटीवी पर एक रियलिटी शो ‘अ डेट टू रिमेंमबर’ को होस्‍ट कर रहे हैं।

LIVE TV