रोजाना इन ’10 एक्‍सरसाइज’ को करने से जल्‍द उतर जाएगा आपका चश्‍मा

आंखें मनुष्य के लिए प्रकृति की सबसे अनमोल देन है। इन्हीं के चलते हम इस खूबसूरत दुनिया को देख सकते हैं। इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। आज के समय में हम पहले से कहीं ज्यादा समय कम्‍प्यूटर स्क्रीन, टीवी और सेल फोन पर बिताते हैं, जिससे आंखों से संबंधित कई तरह की समस्याएं हमें घेर रही हैं। लेकिन हम इनका उपयोग करना बंद भी नहीं कर सकते है क्योंकि हम जरूरत से ज्यादा इन चीजों पर निर्भर हैं। आंखों के कमजोर होने का मतलब यह नहीं है कि जीवन भर आपकी आंखें अब ऐसी ही रहेगी और आपको आंखों पर चश्मा लगाना पड़ेगा। अगर आप भी चश्मा लगा-लगाकर बोर हो गई है तो इस आर्टिकल में बताई एक्सरसाइज की मदद से आप अपनी आंखों की रोशनी तेज कर सकती है।

रोजाना इन '10 एक्‍सरसाइज' को करने से जल्‍द उतर जाएगा आपका चश्‍मा

20-20-20 नियम

20-20-20 नियम

स्क्रीन पर लगातार देखने से आपकी आंखों की मसल्स में दर्द हो सकता है। अपनी आंख की मसल्स को एक ब्रेक दें। कंप्यूटर या स्क्रीन का इस्‍तेमाल करते समय, प्रत्येक 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए किसी दूर की वस्तु को देखें। ऐसा करने से आप पूरी लाइफ अपनी आंखों को हेल्दी रख सकती हैं।

पास और दूर फोकस करें

आराम से एक चेयर पर बैठकर, अपने अंगूठे को अपने चेहरे से लगभग 10 इंच दूर रखें और 10 सेकंड के लिए उस पर फोकस करें। अब एक दूर की चीज को देखें और 15 सेकंड के लिए उस पर फोकस करें। उसके बाद अपना ध्यान अंगूठे पर लौटाएं। इस एक्ससरसाइज को दिन में 5 बार करें।

जौनपुर पहुंचे प्रगतिशील पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव, कहा “हमारी जीत तय है”

पलक झपकाना

आराम से बैठें और जल्दी से अपनी आंखों को 10-15 बार झपकाएं। अपनी आंखें बंद करें और 20 सेकंड के लिए आराम करें। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। इस एक्सरसाइज को 5 बार करें। यह आपकी आंखों को आराम देने का एक शानदार तरीका है और आपकी आंखों को लाइट से ब्रेक देता है।

आंखों को बड़ा करें

कसकर 5 सेकंड के लिए अपनी आंखें बंद करें और फिर उन्हें बड़ा करके खोलें। यह एक्सरसाइज पलक की मसल्स को मजबूत करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।

अपनी पलकों की मसाज करें

एक बाउल में गर्म पानी डालें और इसमें कुछ कॉटन बॉल को डुबोएं। धीरे से अपनी आंखों पर इन बॉल को दबाएं। अपने हाथों को ऊपर और नीचे की ओर ले जाकर अपनी पलकों की मसाज करें।

इंफिनिटी सिंबल

आराम से एक चेयर पर बैठें। अपने दाहिने अंगूठे को अपने चेहरे से लगभग 10 इंच की दूरी पर रखें। अपने हाथ को रोककर रखें और अंगूठे पर फोकस करें। अपनी दिशा पर आंखों को रखते हुए अपने अंगूठे को इंफिनिटी सिंबल में ले जाएं। इस एक्सरसाइज को क्लॉक वाइज और एंटी-कलॉक वाइज 5 बार करें।

फिल्टरिंग

फिल्टरिंग में अपनी आईबॉल को बाएं से दाएं ओर ले जाना होता है। अपने बाएं कोने को देखें और फिर अपनी नजर को धीरे-धीरे विपरीत दिशा में शिफ्ट करें। छोटी आंखों की मसल्स मूविंग आईबॉल्स से पंप किए गए ब्लड के बढ़ने से अधिक एक्टिव और हेल्दी हो जाती हैं। इस एक्सरसाइज को 6 बार करें।

कंट्रास्ट शावर

अपनी आंखों को दिन में दो बार साफ करें। सुबह, इसे गुनगुने पानी से करें, फिर ठंडा से साफ करें। शाम को भी ऐसे ही अपनी आंखों को धोएं, पहले ठंडे पानी से, फिर गर्म पानी से।

गर्म हथेलियां

अपनी हथेलियों को रगड़ें, जैसा कि आप सर्दियों में उन्हें गर्म करने के लिए करते हैं। धीरे से अपनी गर्म हथेलियों को आंखों पर रखें। आप अपनी आंखों की मसल्स को आराम देने वाली गर्मी महसूस करेंगी। हाथों को तब तक अपनी आंखों पर रखें जब तक गर्मी पूरी तरह से आंखों द्वारा अवशोषित न जाए। ऐसा 5 बार करें।

एक्शन मूवी के बाद अब सोनू नज़र आएंगे कोच की भूमिका में

मसाज

धीरे से ऊपरी पलकों को 4-5 सेकंड के लिए अपनी अंगुलियों से दबाएं। ऐसा 5 बार करें। इस मसाज से अंतःस्रावी द्रव के सर्कुलेशन में सुधार होता है।

अगर आप आई हेल्थ का ध्यान रखते हैं, तो न केवल आप बेहतर देखेंगे बल्कि आप  बेहतर महसूस भी करेंगे और यह आपके पूरी बॉडी की हेल्थ को पॉजिटिव रूप से प्रभावित करेगा। इन एक्सरसाइज को आज़माएं, आप निश्चित रूप से एक अंतर नोटिस करेंगे।

LIVE TV