आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला

रॉयल चैलेंजर्सबेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 43वें मैच में शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर उसे पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। बेंगलोर की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। वहीं पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जिंदा हैं।

बेंगलोर ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। आतिशी बल्लेबाज क्रिस गेल की वापसी हुई है। वहीं लेग स्पिनर सैमुएल बद्री भी बेंगलोर की टीम में लौटे हैं। यह दोनों खिलाड़ी ट्रेविस हेड और एडम मिलने की जगह आए हैं। मिलने चोटिल हैं।

पंजाब ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इस आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है जह पंजाब ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया हो।

टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, शेन वाटसन, अनिकेत चौधरी, सैमुएल बद्री, पवन नेगी, केदार जाधव, श्रीनाथ अरविंद, मनदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मनन वोहरा, शॉन मार्श, हाशिम अमला, मार्टिन गुप्टिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मोहित शर्मा, वरुण एरॉन, संदीप शर्मा, अक्षर पटेल और टी नटराजन।

LIVE TV