रिसर्च में हुआ खुलासा , क्वांटम कंप्यूटिंग की सफलता पर गूगल का सबसे बड़ा हाथ…

आज के समय में हर कोई कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। बतादें की आने वाले समय में हर चीज़ डिजिटल हो रही हैं। अब फाइल का कार्य सभी कंप्यूटर के जरिये हो रहा हैं। वहीं कंप्यूटर की दुनिया में सबसे ज्यादा अपनी अहम् भूमिका निभाता हैं वो सर्च इंजन GOOGLE। जी हैं देखा जाए तो GOOGLE का सबसे अहम कार्य होता हैं।
वहीं रिसर्च में खुलासा हुआ हैं की शोधकर्ताओं ने एक ऐसा क्वांटम कंप्यूटर बनाने का दावा किया है जो दुनिया के किसी सुपर कंप्यूटर से भी तेच है। गूगल का दावा है कि स्पीड के मामले में यह कंप्यूटर दुनिया के किसी भी सुपर कंप्यूटर को पछाड़ देगा। गूगल ने इसे क्वांटम सुप्रीमेसी नाम दिया है।
खबरों के मुताबिक गूगल के शोधकर्ताओं के मुताबिक क्वांटम सुप्रीमेसी ने महज 200 सेकेंड में वह काम पूरा किया है जिसे किसी सुपर कंप्यूटर को पूरा करने में 10 हजार साल लग जाते। वहीं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।गूगल का यह कंप्यूटर 54-क्वांटम बिट पर काम करता है।
जहां इसे तैयार करने में 10 साल का लंबा वक्त लगा है। वहीं आईबीएम ने गूगल के दावे को गलत बताया है। आईबीएम का कहना है कि गूगल का दावा गलत है। सुपर कंप्यूटर इस काम को 2.5 दिन में पूरा कर सकते हैं।
दरअसल 1980 के दशक की शुरुआत में, रिचर्ड फेनमैन ने क्वांटम कंप्यूटर को लेकर प्रस्ताव दिया था कि क्वांटम कंप्यूटर एक प्रभावी उपकरण होगा जिसके साथ भौतिकी और रसायन विज्ञान में समस्याओं को हल किया जा सकता है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि क्वांटम कंप्यूटर महंगा भी है।
LIVE TV