रियो में पदक जीतने वालों को आईओए देगा इनाम

रियो ओलम्पिक में पदक नई दिल्ली | भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को रियो ओलम्पिक में पदक जीत कर आने वाले खिलाड़ियों को इनाम देने की घोषणा की। आईओए ने कहा है कि वह रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 30 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपये इनाम के तौर पर देगी।

रियो ओलम्पिक में पदक के लिए आईओए ने पहली बार इनाम की घोषणा की

ऐसा पहली बार है कि आईओए ने ओलम्पिक खेलों के लिए इनाम की घोषणा की हो।

खिलाड़ियों के अलावा पदक विजेता के कोच को उसकी आधी कीमत इनाम स्वरूप दी जाएगी।

इसका मतलब स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी के कोच को 25 लाख रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी के कोच को 15 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी के कोच को 10 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे।

यह इनाम राज्य सरकारों और केन्द्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले इनाम से अलग होगा।

आईओए के शीर्ष अधिकारियों की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई।

LIVE TV