राष्ट्रीय पुस्तक मेला लखनऊ में 14 अक्टूबर से, ‘स्त्री शक्ति’ को होगा समर्पित

राष्ट्रीय पुस्तक मेला लखनऊ। मोतीमहल वाटिका लॉन राणा प्रताप मार्ग में 14 से 23 अक्टूबर तक होने वाला ‘गागर में सागर’ राष्ट्रीय पुस्तक मेला दुनियां की आधी आबादी अर्थात ‘स्त्री शक्ति’ को समर्पित होगा। नॉलेज हब के इस अभिनव आयोजन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महिला सम्मान प्रकोष्ठ की महानिदेशक सुतापा सान्याल उपस्थित रहेंगी। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह भी विशेष रूप से आमंत्रित हैं। निःशुल्क प्रवेश वाले इस मेले में पुस्तकों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

पुस्तक संस्कृति को पुस्तक मेलों के माध्यम से प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित देवराज अरोड़ा ने बताया कि इस आयोजन का विशिष्ट प्रारूप इस प्रकार तैयार किया गया है कि बड़े प्रकाशकों के साथ-साथ छोटे प्रकाशकों को भी मेले में लाभ मिल सके और नुकसान की सारी स भावनाएँ समाप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि अगले चरणों में जिला मुख्यालयों और फिर ब्लाक स्तर पर गागर में सागर पुस्तक मेलों का आयोजन किया जायेगा।

इन मेलों को प्रशासन, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधानों आदि के सहयोग से लगाने का प्रयास किया जायेगा। नॉलेज हब द्वारा नारी शक्ति को नमन करते हुए साहित्यकार शिरोमणि सम्मान.2016 से वरिष्ठ साहित्यकार स्वरूप कुमारी बक्शी को सम्मानित किया जायेगा। इसी क्रम साहित्य के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अन्य महिलाओं को शतरूपा सागर सम्मान.2016 से भी सम्मानित किया जायेगा।

LIVE TV