रमजान के महीने में ये टिप्‍स रखेंगे आपको फिट

रामजान का महीनानई दिल्‍ली। कुछ ही दिनों में पाक महीना यानी रामजान का महीना शुरू होने वाला है। इस पूरे महीने उपवास रखने वाले लोगों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखना बेहद जरूरी होता है। शाम के समय इफतारी के दौरान उचित आहार लेना स्‍वस्‍थ शरीर के लिए बेहद जरूरी है। रमजान से कुछ दिन पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि आप किस तरह वर्कआउट कर के फिट रह सकते हैं।

रमजान में वर्कआउट-

  • रमजान के दौरान हृदय से संबंधित व्‍यायाम करना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा होता है।
  • इस दौरान साइकलिंग करने से कैलौरी घटती है, जो शरीर में फुर्ति बनाए रखने के लिए कारगर सिद्ध हेती है।
  • इस दौरान रोजाना समय निकालकर व्‍यायाम जरूर करना चाहिए।
  • अगर आप इस दौरान रोजाना जिम नहीं जा पा रहे हैं तो जितना हो सके पैदल चलें।
  • व्‍यायाम के लिए एक निश्‍चित समय बनाएं।
  • आपके व्‍यायाम का समय आपके सुहूर यानी इफ्तार से मेल खाते हुए होना चाहिए।
  • आपके वर्कआउट और आपके आहार का पूरी तरह एक दूसरे के साथ संतुलन होना आवश्‍यक है।

आहार संबंधित सलाह-

  • आहार के रूप में जौ, गेहूं, ओट्स, बाजरा, सूजी, फलियाँ, दालें, चोकर, हरी मटर, खुबानी, आलूबुखारा और बादाम खाएं।
  • रमजान में ज्‍यादा भोजन न खाना चाहिए और धीरे धीरे खाएं।
  • पाचन से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए आलूबुखारे का रस पीना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी होता है।
  • इफ्तारी में तला हुआ भोजन और रेड मीट यानी मटन नहीं खाना चाहिए। रमजान में ऐसा भोजन करने से एसीडिटी समस्या हो सकती है।
LIVE TV