राजस्थान में मची सियासी गहमागहमी के बीच संबित पात्रा ने कांग्रेस से किये यह सवाल

राजस्थान में मची सियासी गहमागहमी के बीच बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को राजस्थान की मौजूदा कांग्रेस सरकार से कई सवाल किये। इस सवालों का जवाब उन्होंने कांग्रेस की सरकार से मांगा। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाए गये कि कांग्रेस का इतिहास फोन टेपिंग का है। इसके बाद मौजूदा समय में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


संबित पात्रा ने कांग्रेस किये सवाल

  • क्या आधिकारिक रूप से फोन टेपिंग किया गया? राजस्थान सरकार इसका उत्तर दें। एफआईआर में नाम नहीं लेकिन टेप का जिक्र मुख्यमंत्री तक कर रहें।
  • फोन टेपिंग किया गया तो क्या यह एक कानूनी विषय नहीं है।
  • फोन टेपिंग के लिए स्टैडर्ड प्रोसिजर होता है, क्या इसको कांग्रेस सरकार ने फालो किया। क्या प्राइवेसी खतरे में है।
  • क्या राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने खुद को विपरीत परिस्थिति में पाकर सरकार को बचाने के लिए गैर संवैधानिक उपायों का इस्तेमाल किया।
  • क्या राजस्थान में प्रत्येक व्यक्ति जिसका कोई भी सरोकार राजनीति से है उसका फोन टेप किया जा रहा है।
  • क्या अप्रत्यक्ष रूप से राजस्थान में इमरजेंसी लगा दी गयी है।

संबित पात्रा ने अपील की कि इस पूरे मामले में राजस्थान की कांग्रेस सरकार जवाब दें। इसी के साथ उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करती है।

LIVE TV