राजस्थान : डॉक्टर दंपत्ति की हत्या पर बोली मंत्री, जो किया उसी की सजा मिली

राजस्थान के भरतपुर में 2 बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को एक डॉक्टर दंपत्ति की दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश इस वारदात को अंजाम देकर बड़े आराम से मौके से फरार हो गये। वहीं पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच दंपत्ति की हत्या को लेकर राजस्थान के चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दंपत्ति ने जो किया है उनको उसी की सजा मिली है। हर गलती सजा मांगती है।

सुभाष गर्ग ने शुक्रवार को हुई डॉक्टर दंपत्ति की हत्या पर कहा कि हर गलती सजा मांगती है। उन्होंने जो गलती की है उसी की सजा मिली है। सुभाष गर्ग ने कहा कि आरोपी पहसे से ही डॉक्टर दंपत्ति को ब्लैकमेल कर रहा था तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी क्यों नहीं दी। डॉक्टर के परिजनों ने ही उन्हें पुलिस से शिकायत करने को रोका था। अगर पुलिस को इस बारे में जानकारी होती तो घटना नहीं होती।

LIVE TV