रणवीर ने इतने सालों पहले ही बना लिया था दीपिका को अपनी दुल्हन

बॉलीवुड ऐक्टर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल नवंबर में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों शादी से पहले 6 साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे। शादी के बाद भी यह कपल अभी तक चर्चा में बना हुआ है।

हाल में रणवीर सिंह ने अपनी लव लाइफ के ऊपर एक और ऐसा कॉमेंट किया है जिसे सुनकर आप मन भी प्यार से भर जाएगा। हाल में एक इंटरव्यू में रणवीर से पूछा गया कि अब उनकी शादी हुए कुछ समय हो चुका है तो क्या वह अपने दोस्तों को इसकी सलाह देंगे? इसके जवाब में रणवीर ने कहा कि वह जरूर अपने दोस्तों को शादी करने की सलाह देंगे। उन्होंने यह भी माना कि मन ही मन उन्होंने सालों पहले दीपिका से शादी कर ली थी।

महागठबंधन के सियासी पैंतरों से निपटने के लिए बीजेपी ने खेला ऐसा दांव, सीधे गिर जाएंगे….

रणवीर ने कहा कि रिलेशनशिप के कुछ महीने बाद ही उन्हें पता चल गया था कि दीपिका ही वह लड़की हैं जो उनके लिए बनी हैं और वह उनके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शादी के रीति-रिवाजों से पहले ही वह पूरी जिंदगी के लिए कमिटेड हो चुके थे बस दीपिका के तैयार होने का इंतजार कर रहे थे।

LIVE TV