यूपी महोत्सव में सात महिलाओं को मिला “ रत्न ”

यूपी रत्नलखनऊ:  यूपी महोत्सव में बुधवार को सात महिला विभूतियों को यूपी रत्न महिला सम्मान से सम्मानित किया गया।प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से राजकीय निशातगंज इंटर कॉलेज में आयोजित महोत्सव में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गायिका सबीना सैफी की सुरीली आवाज में सांसों की माला में…गीत प्रस्तुति से हुई।

दिव्यांग कलाकार बंटी ने देवाश्री गणोशाय..गीत को सुनाकर माहौल भक्तिमय बना दिया।

फिल्म अभिनेत्री वैष्णवी ने सत्यम् शिवम् सुन्दरम, प्रेम रतन धन पायो..गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता।

यूपी रत्न से यूपी की सात महिलाओं को सम्मानित किया गया

इनको किया गया सम्मानित: कार्यक्रम में अनुपमा श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, पूजा शुक्ला, वर्षा श्रीवास्तव, क्रांति चौधरी, नीतू सिंह और सादफ आरमान खान को पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के विनोद कुमार सिंह और एनबी सिंह ने प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंटकर यूपी रत्न महिला सम्मान से सम्मानित किया। महिला रत्न बनी गायिका पूजा शुक्ला ने बताया कि जल्द ही वो एक नए वीडियो को लांच करने की योजना बना रही है।

इस वीडियो की पूरी शूटिंग लखनऊ में की जाएगी।

पूजा मुख्य रूप से यू ट्यूब वीडियो के लिए जानी जाती है।

LIVE TV