यूपी चुनाव 2022 को लेकर किया गया EVM और VVPAT मशीनों का रैण्डमाईज़ेशन

लखनऊ कलेक्ट्रेट में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (NIC) हाल में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश एवं प्रेक्षको के द्वारा EVM और VVPAT मशीनों का रैण्डमाईज़ेशन विधानसभा वार समस्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में किया गया।

रैण्डमाईज़ेशन प्रक्रिया में ज़िला निर्वाचन अधिकारी के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरपाल सिंह, सहायक ज़िला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर, समस्त रिटर्निंग ऑफिसर्स, NIC सूचनाधिकारी व समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। रैण्डमाईज़ेशन का विवरण निमन्वत है:-

1) मलिहाबाद विधानसभा में 530 बैलट यूनिट, 530 कंट्रोल यूनिट और 618 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।

2) बक्शी का तालाब में 612 बैलट यूनिट, 612 कंट्रोल यूनिट और 714 VVPAT यूनिट का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।

3) सरोजनीनगर में 732 बैलेट यूनिट, 732 कंट्रोल यूनिट और 854 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।

4) लखनऊ पश्चिम में 525 बैलेट यूनिट, 525 कंट्रोल यूनिट और 612 VVPAT यूनिट का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।

5) लखनऊ पूर्व में 515 बैलेट यूनिट, 515 कंट्रोल यूनिट और 601 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।

6) लखनऊ उत्तर में 502 बैलेट यूनिट, 502 कंट्रोल यूनिट और 586 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।

7) लखनऊ मध्य में 434 बैलेट यूनिट, 434 कंट्रोल यूनिट और 506 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।

8) लखनऊ कैंट में 441 बैलेट यूनिट, 441 कट्रोल यूनिट और 514 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।

9) मोहनलालगंज में 534 बैलेट यूनिट, 534 कंट्रोल यूनिट और 623 VVPAT का रैण्डमाईज़ेशन किया गया।

LIVE TV